लाॅकडाउन की वजह से प्रवाहित नहीं हुईं ''रामायण'' के ''सुग्रीव'' की अस्थियां,रामचरित मानस का पाठ करते हुए निकले प्राण

4/10/2020 3:40:53 PM

मुंबई: रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले श्याम सुंदर कलानी के निधन की खबरने सभी को हिलाकर रख दिया है। श्याम सुंदर कलानी के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री सहित 'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट भी शोकाकुल है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ है।

खबरें हैं कि कोरोनावायरस की वजह से हुए लाॅकडाउन की कारण एक्टर की अस्थियां अभी तक प्रवाहित नहीं हुई हैं। बता दें कि श्याम सुंदर का निधन  26 मार्च को सुबह चार बजे हुए था। 80 साल के श्याम सुंदर शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। जिस वक्त उनका निधन हुआ तब वो रामचरित मानस का पाठ कर रहे थे। 

राम-लक्ष्मण ने जाताया शोक

श्याम सुंदर के निधन पर 'रामायण' में राम और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने लिखा- 'श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे।'

वहीं लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी ट्वीट कर दुख जाहिर किया। सुनील लहरी ने लिखा- 'हमारे सह-कलाकार, जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस दुख के समय में ईश्वर उनके परिवार को संभलने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति दे। 

 

बता दें कि 'रामायण' में श्याम सुंदर ने सुग्रीव और बाली दोनों का रोल निभाया था। श्याम सुंदर मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' से ही एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक इंटरव्यू में प्रेम सागर ने बताया था- 'रामायण के सभी मुख्य कलाकारों का चयन हो चुका था, पर रामानंद सागर ने सुग्रीव के रोल के लिए किसी को नहीं चुना इस बात से घबराए रामानंद सागर ने मन में भगवान राम को याद किया और सो गए। अगली सुबह रामायण के सेट्स पर इंदौर से एक बड़ी डील-डौल का पहलवान पहुंचा और उसने कहा कि वो सुग्रीव का रोल करना चाहता है और उसे तुरंत सुग्रीव के रोल के लिए कास्ट कर लिया गया।'


 

Smita Sharma