26-11 के आतंकी हमले के ऊपर बनी है फिल्म ''मुंबई होटल'', जल्द होगी रिलीज

10/24/2019 10:13:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2008 में हुए मुंबई के 'ताज होटल' में आतंकी हमले ने लोगों का दिल दहला दिया था, इस दौरान कई मासूमों और होटल कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इसी सच्ची कहानी के ऊपर 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के फेमस अभिनेता देव पटेल जल्द ही फिल्म ला रहे हैं। दरअसल, एक्टर देव पटेल इस फिल्म के जरिए आतंकी हमले में मारे गए मासूम कर्मचारियों के ऊपर सभी का ध्यान दिलवाना चाहते हैं, जिनके ऊपर बाद में हम लोग ध्यान भी नही देते। 

एक्टर देव ने बताया, यह फिल्म होटल में काम करने वाले अनलाइक हीरे की कहानी है। इस कहानी की सबसे खास बात यह है कि जो होटल के कर्मचारी हमें मानवता सिखाते हैं, उन पर फोक्स किया गया है, जिन्हें हम पीछे मुडकर देखते भी नही।

फिल्म में मुंबई के ताज होटल में 26 नवबंर को हुए आतंकी हमले की सच्ची कहानी को दिखाया गया है। फिल्म 'मुंबई होटल' अगले महीने 22 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर देव पटेल होटल में होटल कर्मचारी का अहम किरदार करते हुए नजर आएंगे।  
    

Smita Sharma