नोरा फतेही को गलत तरीके से छूता दिखे टेरेंस लुईस, हरकत देख भड़के लोगों ने कोरियोग्राफर को जमकर लगाई लताड़

9/28/2020 10:34:49 AM

मुंबई: पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री अलग-अलग विवादों में घिरा हुआ है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले आ जाता है। ड्रग मामला तो बॉलीवुड का दामन छोड़ने के लिए तैयार नहीं।

PunjabKesari

इसी बीच एक और नया विवाद सामने आ गया है। ये विवाद एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के वीडियो को लेकर हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में लोग  कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस को जमकर गालियां निकाल रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, ये वीडियो  'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो के दौरान का है। इस वीडियो में टेरेंस एक्ट्रेस नोरा फतेही के बैक पोर्शन (हिप) पर टच करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस क्लिप को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके बाद लोगों ने टेरेंस की जमकर खिंचाई कर दी।

PunjabKesari

 

यूजर्स उन्हें खरी खोटी सुनाते हुए कह रहे हैं कि  इन्हीं सबकी वजह से बॉलीवुड बदनाम है। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम टेरेंस से तो इस तरह की उम्मीद नहीं थी। हालांकि कुछ यूजर्स उनकी सपोर्ट में भी दिखे। 

PunjabKesari

बता दें कि शो में नोरा फतेही की एंट्री मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुई थी। उन्हीं की जगह पर नोरा को शो में गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज की भूमिका के लिए चुना गया है। शुरुआत में नोरा को सिर्फ दो 2 एपिसोड शूट करने के लिए साइन किया गया था, लेकिन कोरोना से ठीक होने के भी मलाइका के आराम करने की वजह से नोरा का कॉन्ट्रैक्ट कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News