प्रियंका के रेस्टोरेंट सोना पहुंची जेठानी डेनियल, उठाया टकीला वाले गोल गप्पे और केकड़े वाली पूड़ी का

3/26/2021 10:41:51 AM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार प्रियंका अपने फिल्मी प्रॉजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपने एक खास चीज को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रिंयका चोपड़ा हाल ही में  न्यूयॉर्क में सोना नाम का रेस्टोरेंट ओपन किया।

इस रेस्टोरेंट में ऐसा खाना परोसा जा रहा है, जिसका शायद आपने नाम नहीं सुना होगा। पीसी के रेस्टोरेंट में टकीला वाले गोल गप्पे से लेकर केकड़े वाली पूड़ी मिलती है।

हाल ही में प्रियंका के बड़े जेठ-जेठानी डेनियल जोनस और केविन जोनस रेस्टोरेंट पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ डेनियल जोनस की बहन डिना डेलियासा भी थी। यहां उन्होंने इन चीजों का मजा लिया।

प्रियंका के रेस्ट्रॉन्ट में जायकेदार तंदूरी डिशेज के अलावा टकीला वाले गोल गप्पे, केकड़ा पूड़ी और पालक समोसा जैसी डिशेज मिलती हैं।

इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने पीसी की जेठानी और उनकी बहन ने शेयर की हैं।  इसके अलावा फूड ब्लॉगर जोश बेकरमैन ने भी अपने ऐक्ट्रेस के रेस्ट्रॉन्ट का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लजीज व्यंजन दिखा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Josh Beckerman (@foodiemagician)


बताते चलें कि प्रियंका ने उद्घाटन के मौके इस रेस्ट्रॉन्ट की कोर टीम ने पूजा का आयोजन किया। इस रेस्टोरेंट में प्रियंका के साथ के काम करने वाले रेस्ट्रॉन्ट मालिक मनीष गोयल भी हैं और उन्होंने भी अब पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। प्रियंका ने पति निक संग भगवान गणेश जी पूजा कर रेस्टोरेंट की ओपनिंग की थी। 

Content Writer

Smita Sharma