डिप्रेशन में आकर टीवी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव

2/6/2019 4:06:02 PM

मुंबई: तेलुगू टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नागा झांसी ने बुधवार को हैदराबाद स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर ल‍िया। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। 

पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त नागा ने आत्महत्या की उस वक्त वह अपने घर पर अकेली थीं। काफी देर बाद जब उनके भाई दुर्गा प्रसाद आए तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर से अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद घबराहट में उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा। जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो नागा का शव पंखे से झूल रहा था। जल्द-जल्द में नागा की बॉडी को गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

रिश्तेदारों के मुताबिक वह एक लड़के से प्यार करती थीं। बताया जा रहा है कि वो उनके दूर का रिश्तेदार था। नागा की मौत की वजह उनके पार्टनर का शादी के प्रपोजल को र‍िजेक्ट करना बताया जा रहा है।  जानकारी के मुताब‍िक एक्ट्रेस ने सूर्या के साथ शादी करना चाहती थीं, लेकिन पैरेंट्स को ये र‍िश्ता मंजूर नहीं था। पैरेंट्स ने इस शादी से इंकार कर द‍िया था। नागा के र‍िश्तेदारों के मुताब‍िक, वो सूर्या संग र‍िलेशन में थी लेकिन शादी के प्रपोजल को ठुकराए जाने के बाद वो ड‍िप्रेशन में चली गई थी। र‍िश्तेदारों को शक है कि शायद प्यार में धोखा मिलने के कारण नागा ने सुसाइड कर लिया हो। फिलहाल मामले में पंजगट्टा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज की गई है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली नागा झांसी ने मां टीवी पर आने वाले 'पवित्र बंधन' के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। वह पिछले कुछ महीनों से ब्यूटी पार्लर चला रही थीं।

Neha