टीवी स्टार बेट्टी व्हाइट का 99 की उम्र में निधन, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर जताया शोक

1/1/2022 10:02:32 AM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस बेट्टी व्हाइट का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस गोल्डन गर्ल्स शो में अभिनय के लिए जानी जाती थी। वाशिंगटन पोस्ट ने बेट्टी व्हाइट की मौत की जानकारी दी है। एक्ट्रेस के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर बेट्टी व्हाइट के निधन पर दुख जाहिर किया है।


जो बाइडेन ने लिखा- मैं और जिल (अमेरिका की प्रथम महिला) बेट्टी व्हॉइट को बहुत याद करेंगे, उन्होंने कहा कि बेट्टी ने उनके बचपन से लेकर अमेरिकी नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। राष्ट्रपति का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।


बता दें बेट्टी व्हाइट ने अपने टेलीविजन करियर की 'द गोल्डन गर्ल्स' और 'द मेरी टायलर मूर शो' से की थी। टीवी के इतिहास में वह सबसे ज्यादा काम करने वाली एक्ट्रेस रही हैं। जन्मदिन के ठीक 18 दिन पहले उनका निधन हो गया 17 जनवरी को बेट्टी की उम्र 100 साल हो जाती। बेट्टी व्हाइट के नाम 115 एक्टिंग क्रेडिट्स भी हैं और 'द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल', लेडीज में, दैट 70 शो, बॉस्टन लीगल, हॉट इन क्लेवलैंड, के अलावा भी कई सारे शो का हिस्सा रहीं थीं। बेट्टी को कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

Content Writer

Parminder Kaur