Wedding Album: ससुराल में काम्या पंजाबी ने ली ग्रैंड एंट्री, पति का हाथ थामें आईं नजर

2/11/2020 1:31:15 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह ट्विटर पर बेबाक तरीके से विचार रखने की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस की लाइमलाइट में आने की वजह कुछ और ही है। दरअसल, टीवी की इस हसीना ने 10 जनवरी को बाॅयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी रचाई।

काम्या पंजाबी ने दूसरी बार शादी की है। हाल ही में काम्या ने फैंस संग अपनी शादी के कुछ हसीन पल शेयर किए हैं। सामने आईं इन तस्वीरों काम्या बाॅयफ्रेंड संग सात फेरे लेते दिख रही हैं।

एक तस्वीर में वह फ्रेंड्स संग कलीरे की रस्म निभाती दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में शलभ काम्या की मांग भरते दिख रहे हैं।

इसके अलावा काम्या एक तस्वीर में विदाई की रस्म निभाती दिख रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में काम्या के चेहरे की खुशी देखते ही न रही है।

लुक की बात करें तो 40 की काम्या गोल्डन और रेड कलर के लंहगे में बेदह ही खूबसूरत दिखीं। ब्राइडल लुक में काम्या गजब दिख रही हैं।

वहीं शलभ गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आए। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम्या की पहली शादी का बात करें तो इससे पहले उन्होंने 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी जिनसे उन्हे एक 10 साल की बेटी आरा है।

वहीं शलभ की भी ये दूसरी शादी है। पहली शादी से शलभ का एक बेटा है।

काम की बात करें तो काम्या इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं। इसमें वह प्रीति को किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा विवादित शोे 'बिग बाॅस' के सीजन 7 में नजर आईं थीं।

इसके अलावा भी वह कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं शलभ की दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। शलभ दिल्ली में हेल्थकेयर इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।

Smita Sharma