सेट पर बेहोश होकर गिरीं टीवी एक्ट्रेस गहना की तबीयत में सुधार, ICU में लड़ रही थीं मौत से जंग

11/24/2019 1:37:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें गुरूवार मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस को आईसीयू में भर्ती किया गया था। लेकिन हाल ही में खबरें आईं है कि गहना की तबीयत में पहले से काफी ज्यादा सुधार है।

डॉ. पकंज सिंह ने अस्पताल से बताया है कि गहना की तबीयत अब ठीक है और अब वो आईसीयू से बाहर हैं और उन्हें एक-दो दिन में छुट्टी मिल जायगी।


रिपोर्टस के मुताबिक 48 घंण्टों से सिर्फ कोल्ड ड्रिंक्स लेने की वजह से गहना को कार्डियक अटैक का सामना करना पड़ा। दरअसल एक्ट्रेस मुंबई में अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थी, तभी अचानक से उन्हें चक्कर आया और बेहोश होकर गिर पड़ीं। जिसके बाद तुरंत उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

काम की बात करें तो गहना हाल ही में ऑल्ट बाला जी की वेब सीरीज गंदी बात में नजर आईं थी। वेब सीरीज में एक्ट्रेस के किरदार में दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा गहना स्टार प्लस के सीरियल बहनें में भी नजर आ चुकी हैं। 
 

Smita Sharma