तेलंगाना में ग्रामीणों ने बनाया सोनू सूद का मंदिर, एक्टर की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने की आरती

12/21/2020 9:02:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद बीते कई महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कोरोनो काल में सोनू सूद ने कई लोगों की मदद की।  उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ना केवल प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया। यही कारण है कि लोग उन्हें मजदूरों का मसीहा कहने लगे। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ-साथ उन्होंने कई लोगों को रोजगार दिलवाने में भी मदद की।

सोनू के इस कदम के चलते कई लोग उन्हें भगवान तक का दर्जा देने लगे हैं। जहां अब तक कई लोग उन्हें भगवान कह चुके हैं तो वहीं अब तेलंगाना में सोनू सूद का मंदिर भी बना गया है।

तेलंगाना में डब्बा टांडा गांव के लोगों ने सिद्दिपेट जिले के अधिकारियों की मदद से मंदिर का निर्माण किया गया। सोनू सूद के लिए बनाए गए  मंदिर का रविवार (20 दिसंबर) को उद्घाटन किया गया और एक्टर की प्रतिमा यहां स्थापित की गई।

मंदिर के उद्घाटन में जिले के आम लोग शामिल हुए। इस दौरान यहां आरती की गई, महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आईं और उन्होंने लोकगीत गाए। 

मंदिर समिति के सदस्य रमेश कुमार ने कहा- सोनू सूद ने देश के सभी 28 राज्यों में लोगों की मदद की। इसी कारण हमारे गांव की तरफ से हमने उनका मंदिर बनाने का निर्णय लिया और भगवान की तरफ से सोनू सूद के लिए प्रार्थना का आयोजन किया गया।

जरूरतमंदों की मदद के लिए गिरवी रखीं प्रॉपर्टी

 हाल ही में खबर आईं थीं सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद के लिए अपनी आठ संपत्तियां गिरवी रखकर 10 करोड़ का लोन लिया है। ये प्रॉपर्टी सोनू सूद और उनकी पत्‍नी सोनाली के नाम पर हैं। इसमें सोनू सूद की 2 दुकानें और 6  अपार्टमेंट शामिल हैं। यह प्रॉपर्टी मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित हैं। 
 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma