खुद से 14 साल छोटे लड़के से रोमांस करती दिखेगी ये एक्ट्रैस

4/17/2017 10:43:47 AM

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रैस तेजस्वी प्रकाश जल्द एक नए सीरियल में नजर आएंगी। इस सीरियल में वह 10 साल के लड़के के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। सोनी टीवी पर शुरू होने वाले शो 'पहरेदार पिया की' में तेजस्वी खुद से 14 साल छोटे चाइल्ड आर्टिस्ट अफान खान के अपोजिट नजर आएंगी। यह शो यश चोपड़ा की क्लासिक फिल्म 'लम्हे' पर बेस्ड है। 

शो के प्रोड्यूसर शशि और सुमित मित्तल के मुताबिक, यह कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो अपने से उम्र में काफी बड़ी लड़की के प्यार में पड़ जाता है।

फिल्म की शूटिंग राजस्थान के उदयपुर पैलेस में शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसका प्रोमो भी सामने आएगा। इस शो से पहले शशि और सुमित मित्तल दिया और बाती हम, तू सूरज मैं सांझ पिया जी जैसे शोज बना चुके हैं।