Bigg Boss 15 में तेजस्वी प्रकाश का खुलासा- शादी के एक हफ्ते बाद ही मां को छोड़ दुबई चले गए थे पिता, रिश्तेदार देते थे ताने

1/4/2022 5:20:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों Bigg Boss 15 में अपनी अपीयरेंस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। घर में एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बीते एपिसोड में भी तेजस्वी गार्डेन एरिया में प्रतीक सेहजपाल और शमिता शेट्टी के साथ अपनी कुछ पुरानी यादें ताजा करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। अब उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि वो UAE की निवासी हैं लेकिन उनके पास नागरिकता भारत की है। इस वजह से उन्हें कई बार दिक्कत हुई है। शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार तो शूट चल रहा था तो मैं सुबह जाकर शाम को आई, क्योंकि 6 महीने पूरे होने की वजह से मुझे इंडिया से बाहर जाकर दोबारा आना था।'


View this post on Instagram

A post shared by Bigg Boss 15 (@bigg.boss15.updates)

जब शमिता उनकी मां के बारे में पूछा तो तेजस्वी ने बताया कि  जब मेरे पेरेंट्स की शादी हुई, तभी शादी करके एक हफ्ते में ही दुबई के लिए निकल गए। और यह अरेंज मैरिज थी। वह डेढ़ साल तक वापस नहीं आए। इसके बाद सारे रिश्तेदार मम्मी को बोलते थे कि यह तो धोखा देकर चला गया। वो नहीं आ रहा है। शादी करके भाग गया है। मां भी बहुत परेशान हो गई थी। फिर मम्मी-पापा एक-दूसरे को लेटर लिखते थे कि इस डेट पर इस समय PCO पर आ जाना मैं कॉल करूंगा। वहां दोनों बात करते थे। अब ISD कॉल थी, तो टेंशन होती थी क्योंकि महंगा होता था।'

PunjabKesari

 

तेजस्वी आगे बताती हैं कि पापा आए थे। 'एक-डेढ़ साल बाद पापा वहां सब सेटेल करके वापस आए थे। नया घर लिया, बढ़िया सी कार खरीदी फिर मम्मी को वह अपने साथ लेकर गए थे। फिर जाकर सब खुश हुए। उसके बाद मैं दुनिया में आई।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News