दीवाली पार्टी में ''टीवी की नागिन'' का दिखा ग्लैमरस अवतार,तेजस्वी प्रकाश की पतली कमरिया पर दिल हारे फैंस

11/9/2023 2:47:10 PM

मुंबई: 'टीवी की नागिन' यानि एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में तेजस्वी का ग्लैमरस लुक देखने को मिला। दरअसल, लाइफस्टाइल एशिया ने दीवाली पार्टी होस्ट की थी।

इस पार्टी में कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे। तेजस्वी भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं और अपने लुक्स से सबके होश उड़ाती नजर आईं। लुक की बात करें तो तेजस्वी ने पार्टी के लिए ब्लैक साड़ी को चुना।

तेजस्वी ने ब्लैक साड़ी को मल्टी कलर ब्रालेट के साथ कैरी किया था। इस ड्रेस में तेजस्वी को देखकर उनके फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। उन्होंने ओपन हेयर के साथ लाइट मेकअप किया था जो उनपर बहुत सूट कर रहा था। फैंस तेजस्वी के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो तेजस्वी हाल ही में टीवी सीरियल नागिन में नजर आईं थीं। 

Content Writer

Smita Sharma