दोस्त की हल्दी सेरेमनी में तेजस्वी-करण ने जमाया रंग, खुले आसमां के नीचे एक दूजे की बाहों में जन्नत एंजॉय करते दिखे ''तेजरन''

1/4/2024 12:46:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को एक-दूजे से इश्क हुआ था और अब भी दोनों के बीच प्यार यूं ही बरकरार है। दोनों जहां भी जाते हैं अपनी केमिस्ट्री से हमेशा फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। अब हाल ही में तेजरन ने अपने किसी दोस्त की डेस्टिनेशन वेडिंग अटैंड की, जहां दोनों खूब धमाल मचाते नजर आए। शादी में अपनी मस्ती की तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

दरअसल, ये तस्वीरें करण-तेजस्वी के दोस्त की हल्दी सेरेमनी की हैं, जहां वह होने वाली दूल्हा-दुल्हन के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी येलो अटायर में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। येलो साड़ी के साथ मैचिंग झूमकों और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

वहीं, करण स्काइब्लू कुर्ता के साथ व्हाइट पैजामा में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

दोस्त की हल्दी सेरेमनी में दोनों खूब रंग जमाते नजर आ रहे हैं और एक साथ पोज देते हुए लविंग केमिस्ट्री भी बना रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने कैप्शन में लिखा- 'खुशियां दा चढ़िया अज वेला वे..'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

फैंस तेजरन की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


 

Content Writer

suman prajapati