जबरदस्त एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरपूर बाघा जतिन का टीजर रिलीज, देखें वीडियो

9/13/2023 5:01:26 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  डायरेक्टर अरुण राय जल्द ही स्वतंत्रता सेनानी जतींद्रनाथ मुखोपाध्याय के जीवन पर आधारित फिल्म 'बाघा जतिन' लेकर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। जो काफी शानदार लग रहा है। जिसमें एक्शन से लेकर इमोशन तक सब कुछ दिखाया गया है। 

टीजर में भारत की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारी गतिविधियों के माध्यम से लड़ने वाले शेर-दिल व्यक्ति की वीरतापूर्ण यात्रा को दिखाया गया है, जिसने 1906 में अपने लोगों की सुरक्षा के लिए अपने पैतृक गांव में अकेले ही एक बंगाल टाइगर को मार डाला था। टीजर जबरदस्त एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरपूर है।

बता दें कि, फिल्म में देव अधिकारी जतींद्रनाथ मुखोपाध्याय की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, श्रीजा दत्ता उनकी पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगे।   बाघा जतिन में सुदीप्त चक्रवर्ती, शोएब कबीर, रोहन भट्टाचार्जी और कई अन्य प्रमुख चेहरे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अरुण रॉय द्वारा निर्देशित, गुरुपद अधिकारी और देव अधिकारी द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी में डब की जाएगी और 20 अक्टूबर 2023 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Related News