संजय लीला भंसाली के वेब शो ''हीरामंडी: द डायमंड बाजार'' का टीजर आया सामने

2/1/2024 3:49:22 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली के वेब शो हीरामंडी: द डायमंड बाजार की पहली झलक सामने आ गई है और यह दीवाना कर देने वाली दुनिया से रूबरू कराता है। बता दें, अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही ये वेब सीरीज सुर्खियों में रही है और जिसके फर्स्ट लुक का इंतजार हर किसी को बेसब्री से था।

खैर, अब इसकी रंगीन दुनिया से पर्दा उठ चुका है क्योंकि इसका टीजर जारी हो चुका  है। खूबसूरत कैनवास और लार्जर दैन लाइफ सेट के साथ कलाकारों की टोली लेकर आने वाली हीरामंडी एक ऐसा जादू है जिसे संजय लीला भंसाली अपनी पहली फिल्म के साथ वेब दुनिया में पेश कर रहे हैं।

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार वेब जगत के लिए सबसे बड़ा शो है जिसे इतने भव्य पैमाने पर पहले कभी नहीं देखा गया है। यह एक ऐसी सीरीज है जो निश्चित रूप से भारतीय और ग्लोबल दर्शकों के लिए वेब सीरीज की दुनिया को फिर से परिभाषित करेगी। संजय लीला भंसाली नेटफ्लिक्स के साथ मिल कर शो को ग्लोबल बना रहे हैं और जो एक ग्लोबल घटना बनने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix US (@netflix)

यह संजय लीला भंसाली का जादू है जो स्क्रीन पर साफ नजर आता है। यह आपको विजुअली दीवाना कर देने वाली दुनिया की यात्रा कराएगा। इसके संगीत से लेकर शानदार नजारें और अभिनेताओं के लुक तक, सब कुछ कल्पना से परे है। संजय लीला भंसाली की कहानी कहने की कला हर फ्रेम में नजर आ रही हैं। यह ग्लोबल दर्शकों के लिए सबसे देसी अंदाज में बताई गई भारतीय कहानी है।

इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News