रिलीज से पहले लीक हुआ Salman की फिल्म ''किसी का भाई किसी की जान'' का टीजर, देखें वीडियो
1/25/2023 10:31:45 AM

नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दो ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी लोग दीवाने हैं। दोनों ही मेगा स्टार्स के लिए आज का दिन यानी 25 जनवरी बेहद खास है। एक तरफ जहां, शाहरुख की फिल्म 'पठान' (Pathaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तो वहीं, दूसरी तरफ सलमान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का पहला टीजर जारी होने वाला है। लेकिन इसी बीच सलमान की फिल्म का टीजर लीक हो गया है।
'पठान' के साथ रिलीज हुआ सलमान का फिल्म का टीजर
शाहरुख की फिल्म 'पठान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी के साथ सलमान की फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर मेकर्स की तरफ से इसका टीजर अभी रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन पठान के साथ टीजर रिलीज होते ही सलमान के एक फैन ने थिएटर की टीजर रिलीज क्लीप सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।
यहां देखें 'किसी की भाई किसी की जान' का टीजर
इस क्लीप में आप सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का पूरा टीजर देख सकते हैं। टीजर में सलमान खान एक्शन करते दिख रहे हैं। 'किसी की भाई किसी की जान' की टीजर काफी धमाकेदार लग रहा है। ऐसे में दर्शक भी टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं।
Biggest Megastar of indian Cinema #SalmanKhan is back with a Bang.
— BALLU LEGEND..!!✨ (@LegendIsBallu) January 25, 2023
Crowd Going Berserk, Yeh toh Bas Start hai. #KisiKaBhaiKisiKiJaan aa Rahe Eid pe Eidi Dene!! ✨🔥#KBKJTeaserInTheatres pic.twitter.com/pcSy1neOe6
21 अप्रैल को रिलीज होगी सलमान की फिल्म
बता दें, सलमान की मच अवेटिड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब

चीन ने यूक्रेन जंग से झाड़ा पल्ला, राष्ट्रपति जिनपिंग के रूस दौरे का बताया असली कारण