अनुराग कश्यप की बेटी ने फ्लॉन्ट किया टैटू, हॉट तस्वीरें लगा रही है आग

12/28/2017 2:34:47 PM

मुंबई: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह अपना नया टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।

उनके कंधे पर बना ये टैटू फॉलोअर्स को काफी पसंद आ रहा है। वैसे उनकी इंस्टाग्राम टाइमलाइन उनकी बेहद हॉट तस्वीरों से पटी पड़ी है।

अनुराग की पहली शादी आरती बजाज से हुई थी, बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसी शादी से आलिया का जन्म हुआ।

बता दें कि अनुराग ने 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'अग्ली' जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं।

वहीं उनकी बेटी आलिया ने अपनी पहली डॉक्यूमेंट्री बनाई है। आलिया ने हाल ही में एक टॉप फैशन पोर्टल के लिए मॉडलिंग भी की थी। 16 साल की आलिया को इस प्लेटफॉर्म पर 104,000 फॉलोअर्स हासिल हैं। उन्होंने इसे लिखे जाने तक इंस्टा पर 182 पोस्ट्स किए हैं।