सरोगेसी से पैरेंट्स बनने वालों पर तसलीमा नसरीन की दो-टूक, कहा- ये सिर्फ गरीब महिलाओं के चलते संभव..अगर इतना ही हैं तो बेघर बच्चों को गोद लें

1/23/2022 11:22:19 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. तसलीमा नसरीन एक जानी-मानी लेखिका हैं, जो अपने काम के अलावा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सरोगेसी को लेकर बयान दिया है, जिसके बाद से एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गई हैं। तसलीमा ने उन लोगों पर निशाना साधा है, जो इन दिनों सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन रहे हैं।

 

तसलीमा नसरीन ने हाल ही में सेरोगेसी पर एक के बाद एक ट्वीट किए, जो चर्चा में आ गए। उन्होंने लिखा-'सरोगेसी सिर्फ गरीब महिलाओं के चलते संभव है। यही वजह है कि अमीर तबका समाज में गरीबी को बनाए रखना चाहते हैं। अगर आप इतना ही चाहते हैं कि बच्चा पाले तो बेघर बच्चों को गोद लें। गुण तो बच्चों को विरासत में मिलने चाहिए। ये केवल एक स्वार्थी अहंकार है।'


दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कैसे उन महिलाओं को मां बनने की भावना आती होगी जो सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बेबीज की मां बनती हैं। क्या उनकी भी एक समान भावना होती होगी, जैसी भावना खुद बच्चे को जन्म देकर होती है।'


एक अन्य ट्वीट में तसलीमा ने लिखा, 'मैं तब तक सरोगेसी को स्वीकार नहीं कर सकती जब तक कि अमीर महिलाएं सरोगेट मां नहीं बन जातीं। मैं जब तक बुर्का स्वीकार नहीं करूंगी जब तक पुरूष इसे नहीं पहनते। ऐसे ही मैं तब तक वेश्यावृति भी स्वीकार नहीं करूंगी। सरोगेसी, बुर्का या वेश्यावृति- ये सब महिलाओं और गरीबों का सिर्फ शोषण है।'


तसलीमा के बयान पर सोशल मीडिया दो धड़ो में बंटता नजर आ रहा है। कुछ लोग लेखिका के इस बयान पर सहमति जता रहे हैं तो कुछ असहमति।

 

बता दें, बॉलीवुड इंडस्ट्री से अब तक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, आमिर खान-किरण, शाहरुख खान-गौरी, प्रीति जिंटा, करण जौहर, तुषार कपूर से लेकर तमाम कई स्टार्स सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन चुके हैं।

 

अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हो गया है। कपल ने बीते शुक्रवार सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने का ऐलान किया है।

 

  
 

Content Writer

suman prajapati