''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' के लेखक अभिषेक मकवाना ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई वजह

12/4/2020 2:01:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2020 फिल्म और टीवी स्टार्स के लिए सबसे खराब साल रहा। कईयों की जान चली गई और कई अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में टीवी जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेखक अभिषेक मकवाना ने आत्महत्या कर ली है। उनके निधन की जानकारी के बाद फैंस और स्टार्स काफी दुख जता रहे हैं और काफी हैरान भी हो रहे हैं।


अभिषेक मकवाना ने 27 नवंबर को आत्महत्या थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लेखक के सुसाइड नोट में उनकी मौत की वजह आर्थिक तंगी थी। उनके परिवार वालों ने आरोप लगाया कि वह साइबर धोखाधड़ी और ब्लैकमेल का शिकार था। 


अभिषेक मकवाना के परिवार और दोस्तों ने बताया कि उनकी मौत के बाद उन्हें परेशान करने के लिए फर्जी कॉल्स आ रही हैं। उन्होंने पैसे वापस लौटाने की मांग की है जो लेखक ने उधार लिए थे। इन लोन्स में अभिषेक ने उन्हें लोन का गैरंटर भी बनाया था। 

suman prajapati