तारक मेहता के ‘चंपक चाचा’ की पत्नी है इतनी खूबसूरत, मिलिए शो के अन्य किरदारों की पत्नियों से भी

1/16/2018 5:41:35 PM

मुंबई: टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लोग काफी पसंद करते हैं। इनमें हिस्सा ले रहें किरादारों के लाखों दीवाने हैं। लेकिन आज हम आपको इनकी रियल लाइफ पत्नियों के बारें में बताएंगे जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। 

जेठालाल चंपकलाल गड़ा

एक आदर्श पति एवं पिता होने के साथ ही साथ जेठालाल एक जिम्मेदार बेटे भी है। इनकी और दयाबेन की जोड़ी इतनी हिट है की क्या कहें। दिलीप जोशी के एक बेटी और बेटा है और इनकी पत्नी का नाम है जयमाला जोशी।

चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा

लगभग 69 की उम्र के होने पर भी चम्पक चाचा बड़े फुर्तीले है। गांव से शहर आए चम्पक चाचा मज़ेदार व्यक्तित्व के इंसान है। असल में अमित भट्ट केवल 45 वर्ष के हैं। इनकी खूबसूरत बीवी के 2 जुड़वा बच्चे हैं।

तारक मेहता

शो के नैरेटर तारक मेहता गोकुलधाम सोसाइटी के सबसे समझदार व्यक्ति हैं। शैलेश लोढ़ा और उनकी पत्नी स्वरा के बीच असीम प्रेम हैं। दोनों की एक पारी सी बेटी है।

पोपटलाल पांडे

लगभग 40 की उम्र पार करने के बाद भी पोपु जी को लाइफ पार्टनर की तलाश है। शयम पाठक असल ज़िन्दगी में शादीशुदा होने के साथ ही 3 बच्चों के पिता भी हैं।

आत्माराम तुकाराम भिड़े

सोसाइटी के सेक्रेटरी होने के बावजूद आत्माराम जी का घर खर्च नहीं निकल पाता और उनकी पत्नी काम करके उनकी सहायता करती है। मंदार चांदवड़कर मराठी शोज में भी काम करते है। उनकी एक खूबसूरत पत्नी और प्यारा सा बेटा है।

बाघा

हमेशा कन्फ्यूज्ड रहने वाले बाघा से हर काम गलत ही होता है। उनकी मंगेतर बावरी भी मज़ेदार किरदार है। तन्मय वेकारिया शादीशुदा होने के साथ ही साथ एक बच्ची के पिता भी है।