रैंप पर लहराया तारा सुतारिया का लहंगा, लुक देख खुली रह गईं सबकी आखें
2/16/2020 11:34:20 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. फैशन की दुनिया में सबसे बड़े फैशन शो में बॉलीवुड हसीनाओं का कहर जारी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस इस फैशन वीक में अपने गॉर्जियस अवतार से फैंस को दीवाना बना रही हैं। सोशल मीडिया पर भी हर जगह एक्ट्रेसेस का जलवा देखने को मिल रहा है। बता दें फैशन वीक के बीते दिन तारा सुतारिया ने अपने लुक से सभी को चौंका दिया। अब एक्ट्रेस का ये लुक सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। आईए डालते हैं एक नजर एक्ट्रेस के इस लुक पर...
इस दौरान तारा लाइट पिंक कलर के लहंगे में अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
लहंगे की क्रॉप चोली के डीप नेक में से एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं।
लहंगे की साइड में लगे लटकल एक्ट्रेस के लुक की ग्रेस को और बढ़ा रहे हैं। लहंगे को एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया हुआ है।
मैचिंग कंगन और हैवी इयररिंग्स एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट करते हुए दिवा रैंप पर वॉक कर रही हैं। लहंगे को लहराते हुए एक्ट्रेस पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज दे रही हैं।
वर्कफ्रंट पर, तारा इन दिनों मिलन लुथरिया की फिल्म 'तड़प' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस आहान शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म इसी साल के मिड में रिलीज होगी।