चैरी रेड कलर का लहंगा पहन इवेंट में पहुंची तारा सुतारिया, ग्लैमरस लुक से चुराई लाइमलाइट

8/26/2022 12:41:30 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया ने बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई हैं। फिल्मों में एक्टिंग से दिल जीतने के अलावा एक्ट्रेस अपने लुक्स और फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अपने लुक्स से तारा को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। इसी बीच बीते गुरुवार रात हसीना को एक फैशन इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने रेड लुक से लाइमलाइट चुराती नजर आईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो तारा सुतारिया रेड कलर के लहंगे में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

 

 

 

चैरी रेड लहंगे के साथ शिमरी चोली को एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टे से स्टाइल किया है।

 

एथनिक वियर के साथ उन्होंने कानों में बड़े झुमके पहने हुए हैं और बालों को खुले छोड़ा है।

 

ओवरऑल लुक में तारा की ब्यूटी देखते ही बन रही है।

 


काम की बात करें तो साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया अब तक मरजावां, हीरोपंती 2, तड़प और एक विलेन रिटर्न्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

 

Content Writer

suman prajapati