ग्लैमरस अंदाज में मां के साथ स्पॉट हुई तारा सुतारिया, क्रॉप टॉप में यूं दिए पोज

6/12/2019 12:07:00 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में डेब्यू किया। फिल्म में तारा के अपोजिट टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। फिल्म इंडस्ट्री की न्यूकमर तारा सुतारिया इन दिनों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। अपने हॉटनेस और बोल्डनेस के चलते तारा सुतारिया फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में तारा को डायरेक्टर अनीस बज्मी के ऑफिस जाते हुए देखा गया।

 

 

इस दौरान उनके साथ उनकी मां थी। हालांकि उनकी मां ने कोई पोज नहीं दिया। मगर तारा ने कई पोज दिए।

 

 

लुक की बात करें तो इस दौरान तारा ने ब्लैक क्रॉप टॉप और डेनिम जीन पहनी थी। साथ खुले बाल उनका लुक कम्पलीट कर रहे थे। वहीं उनकी मां ने भी जीन के साथ टॉप पहना हुआ था। 

 


बता दें कि तारा तारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके चलते उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टाग्राम पर तारा के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

 

काम की बात करें तो तारा जल्द ही फिल्म मरजावां में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।

 

 

इसके अलावा तारा सुनील शेट्टी के बेटे अहाना शेट्टी के साथ फिल्म आरएक्स 100 के रीमेक में नजर आएंगी।  


Konika