तारा सुतारिया ने बहन पिया और दोस्त मिशान के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- ''22 साल बाद कुछ चीजें नहीं बदलती, हम जो आज हैं उस पर गर्व''

5/29/2022 1:32:24 PM

मुंबई. एक्ट्रेस तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में तारा ने अपनी बहन पिया सुतारिया और दोस्त मिशान हिरानी के साथ बचपन और अब की तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में तारा, पिया और मिशाल एक ही अंदाज में पोज दे रहे हैं। तीनों पेट के बल लेटे हुए हैं और दोनों हाथ चेहरे पर टिकाए हुए हैं। तीनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए तारा ने लिखा- '22 साल बाद, कुछ चीजें नहीं बदलती हैं। हम जो आज हैं। मुझे उस पर गर्व है। यहां हमेशा सिली होना, जहां हमने छोड़ा था वहां से शुरू करना और हर चीज़ में एक-दूसरे से प्यार करना।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो तारा हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती 2' में नजर आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। अब तारा फिल्म 'एक विलेन 2' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी नजर आएंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News