Kapoor Christmas Brunch: बाॅयफ्रेंड आदर जैन संग पहुंची तारा सुतारिया, स्किनफिट ड्रेस में एक्ट्रेस ने दिखाया परफेक्ट फिगर

12/25/2021 3:52:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। तारा इस समय करीना कपूर के कजिन आदर जैन को डेट कर रही हैं। बीटाउन का ये प्यारा जोड़ा कई बार फैमिली फंक्शन, पार्टीज में साथ स्पॉट किया गया। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक -दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। इसी बीच कपल क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए शशि कपूर के घर पहुंचा।

इस दौरान तारा का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। लुक की बात करें तो तारा व्हाइट स्किनफिट ड्रेस में अपना परफेक्ट फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

मिनिमल मेकअप,स्ट्रेट हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं आदर शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। कपल ने मीडिया के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

हाल ही में कपल की शादी की खबरें सामने आईं थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक आदर ने अगले साल की शुरुआत में तारा के साथ अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया है। तारा-आदर ने अपनी शादी राजस्थान में करना चाहते हैं।

आदर रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। आदर  ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'ऐ दिल है मुश्किल' के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। आदर ने 2017 में आई यशराज की फिल्म 'कैदी बैंड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

तारा सुतारिया की बात करें तो उन्होंने ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में भी दिखाई दी थीं। वह जल्द 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'हीरोपंती 2' में भी देखी जाएंगी। 

 

Content Writer

Smita Sharma