मालदीव में बॉयफ्रेंड आदर संग वेकेशन एंजॉय कर रही तारा, पूल में ब्रेकफास्ट का मजा और रेत पर हॉट लुक में पोज देती नजर आई एक्ट्रेस

4/8/2022 2:06:23 PM

मुंबई. एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों मालदीव में बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ दोनों सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और लगातार फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे है, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


तारा ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस पूल में ब्रेकफास्ट का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। दो तस्वीरों को तारा टाइगर प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक अन्य तस्वीर में तारा व्हाइट टॉप और स्कर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। वहीं आदर जैन व्हाइट एंड ब्लैक शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर समंदर ट्रैक पर खड़े होकर पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में एक्टर शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें तारा और आदर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। काम की बात करें तो तारा को आखिरी बार फिल्म 'तड़प' में देखा गया था।

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अहान शेट्टी नजर आए थे। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'हीरोपंती 2' और 'एक विलेन 2' में नजर आने वाली है। 

Content Writer

Parminder Kaur