बचपन में बेहद क्यूट दिखती थीं तारा सुतारिया, यूजर्स ने किया तैमूर से कम्पेयर

5/29/2019 4:01:36 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर तारा के बचपन की है। इसमें वह बेहद ही क्यूट लग रही है। ये कहना गलत नहीं होगा कि बचपन में तारा तैमूर की तरह दिखती थी। यूजर्स भी तारा को तैमूर से कम्पेयर कर रहे है। तारा ने बचपन के फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- बटरबॉल बेबी। तारा के फैन उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे है। 

 

 

बता दें कि तारा सुतारिया को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से पहले हॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' ऑफर हुई थी। लेकिन किन्हीं वजहों से बात नहीं बन पाई और वो फिल्म उनके हाथ से निकल गई।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारा की अगली फिल्म सिद्दार्थ मल्होत्रा के साथ 'मरजावां' है। वहीं ऐसा भी सुनने को मिल रहा है कि तारा इस फिल्म के लिए गाना भी गा सकती हैं। सिद्दार्थ के साथ मरजावां करने के बाद तारा अहान शेट्टी के साथ आर एक्स 100 में नजर आ सकती हैं। 
 

Konika