करवाचौथ सेलिब्रेशन में कपूर खानदान के साथ नजर आई तारा सुतारिया, रिद्धिमा ने शेयर की फोटो

11/5/2020 1:07:43 PM

मुंबई. 4 नवंबर को करवाचौथ का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। करवाचौथ पर काफी रौनक देखने को मिली। बॉलीवुड स्टार्स में भी इस त्योहार को लेकर काफी क्रेज देखने को मिला। करवाचौथ पर कपूर खानदान भी एक-साथ नजर आया। कपूर खानदान ने मिलकर करवाचौथ सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कपूर खानदान के साथ नजर आ रही है। जिसे रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


शेयर तस्वीर में पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। पूरा खानदान डिनर पर एक साथ मिले। तस्वीर में  करीना कपूर खान, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, निताशा नंदा, मनोज जैन, रिमा जैन, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनिसा मल्होत्रा, आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- 'फैमिली डिनर' फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


बता दें तस्वीर में कुछ लोग मिस हैं। प्रेग्नेंट करीना कपूर भी तस्वीर में नजर आई। चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिल रहा है। तारा सुतारिया और आदर जैन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक-साथ स्पॉट किया जाता है।

Smita Sharma