Celebration:26 साल की हुईं तारा सुतारिया, देर रात जुड़वा बहन पिया संग सेलिब्रेट किया बर्थडे

11/20/2021 9:34:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और उनकी जुड़वा बहन पिया सुतारिया 19 नवंबर को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को सुतारिया सिस्टर्स ने परिवार और दोस्तों संग मनाया। शुक्रवार रात तारा ने बहन पिया और दोस्तों संग पार्टी की जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की।

तस्वीर में तारा और पिया तीन केक काटती दिख रही हैं। जहां एक बार्बी केक है। वहीं दो केक चाॅकलेट हैं। लुक की बात करें तो तारा व्हाइट एंड ब्लैक क्राॅप टाॅप के साथ थाई हाई स्लिट स्कर्ट में बेहद बोल्ड दिख रही हैं।

वहीं पिया व्हाइट शाॅर्ट ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं। तस्वीर शेयर कर पिया ने लिखा-हैप्पी 26 मेरे हाफ..लव यू टू द मून। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। 

तारा ने अपनी अपकमिंग फिल्म तड़प के को-स्टा अहान शेट्टी के साथ महबूब स्टूडियो में भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। 

काम की बात करें तो तारा सुतारिया के खाते में इस वक्त कई बिग बजट फिल्में हैं। तारा जल्द ही फिल्म तड़प में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आएगी। इसके अलावा तारा को आप हीरोपंती 2 और एक विलेन 2 में नजर आने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ritik Bhasin (@ritik_bhasin)

Content Writer

Smita Sharma