सूट में तारा सुतारिया का सिंपल अंदाज, आहान शेट्टी के साथ तस्वीरें आई सामने

6/18/2019 4:48:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया फिल्मों के अलावा अपने बोल्ड लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर तारा को बांद्रा में स्पॉट किया गया।  इस दौरान तारा ने लाइट कलर का सूट पहना हुआ था। सिंपल अंदाज में तारा बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस समय तारा के साथ आहान शेट्टी भी नजर आए।

 

 

इस समय उन्होंने जींस के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। तारा ने यहां मीडिया को कई पोज दिए। इन तस्वीरों में वो लाइट मेकअप के भी बेहद क्यूट और खूबसूरत लग रही हैं। तारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

 

 

बता दें कि तारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद और फॉलो करते हैं। काम की बात करें तो तारा ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

 

 

फिल्म में तारा के अलावा अन्नया पांडे और टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ लीड रोल में है। फिलहाल, तारा इन दिनों फिल्म 'मरजावां' की शूटिंग में भी बिजी है। इस फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है।

 

 

इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

 

Konika