तारा सुतारिया की हाॅटनेस देख बाॅयफ्रेंड आदर को चढ़ा बुखार, जमकर वायरल हो रही एक्ट्रेस की ये तस्वीरें

4/7/2021 12:33:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहची हैं। अब एक बार फिर उन्होंने बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। इन मोनोक्रोम सन किस्ड तस्वीरों में तारा ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिख रही हैं।  

गीले बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तारा कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। तारा की बोल्डनेस के अलावा जिस चीज ने हर किसी का ध्‍यान खींचा, वह बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ कॉमेंट सेक्‍शन में उनका क्‍यूट रोमांस था।

दरअसल, इस तस्वीर पर कैप्‍शन दिया, 'फीवर।' इसके साथ उन्‍होंने दिल वाली इमोजी भी बनाया। इसके बाद पिक्‍चर पर आदर जैन ने कमेंट कर लिखा- 'तुमने मुझे दिया' और उन्‍होंने भी दिल वाला इमोजी पोस्‍ट किया। इस तारा सुतारिया ने भी मजेदार इमोजी कमेंट सेक्‍शन में बनाया। इसे देखकर समझा जा सकता है कि दोनों के बीच किस तरह का प्‍यार है।

पहले भी कई बार कपल का इस तरह का सोशल मीडिया वाला प्‍यार देखा जा चुका है। इसे दोनों के फैंस काफी पसंद करते हैं। पिछले साल तारा ने आदर के बर्थडे पर प्‍यारा मेसेज किया था और उन्‍हें 'फेवरिट पर्सन' बताया था। दोनों साथ में छुट्टियां मनाने मालदीव भी गए थे।

आदर जैन बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और करीना कपूर खान के कजिन हैं। उन्‍होंने 2017 में फिल्‍म 'कैदी बंद' से बॉलीवुड डेब्‍यू किया था। अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे में दिखाई देंगे। वह  'हेलो चार्ली' में नजर आएंगे। वहीं तारा की बात करें तो वह 'तड़प' और 'एक विलन रिटर्न्‍स' जैसी फिल्‍मों में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma