कृषाय कपाड़िया...तन्वी ठक्कर-आदित्य कपाड़िया ने अपना लाडले का रखा ये प्यारा सा नाम, वीडियो में दिखाया नन्हे प्रिंस का क्यूट चेहरा

7/20/2023 4:03:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ फेम तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया 19 जून 2023 को पेरेंट्स हैं। एक बेटे के माता-पिता बनने के बाद कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। वहीं, अब न्यू पेरेंट्स ने हाल ही में अपने लिटिल मंचकिन के नाम का भी खुलासा कर दिया है। तन्वी-आदित्य ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अपने बच्चे का नाम रिवील किया है, जो कि फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

तन्वी और आदित्य कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर लाड़ले के नाम का खुलासा किया है। वीडियो में कपल के घर में K अक्षर से शुरू होने वाले अलग-अलग नामों वाले अलग-अलग गुब्बारे नजर आते हैं इनमें कियान, कहान, कबीर, कृष्ण और अन्य नामों वाले गुब्बारे होते हैं। कपल गुब्बारे फोड़ते फैंस में अपने बेटे का नाम जानने के लिए उत्सुक्ता बढ़ाते हैं और लास्ट में वे कृषाय  नाम लिखा हुआ गुब्बारा रख देते हैं, यानी तन्वी और आदित्य ने अपने बेटे का नाम कृषाय कपाड़िया रखा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा- "खुशियां हमें आपके साथ मिल गईं- कृषय कपाड़िया एवरीथिंग बिगिंस फ्रॉम हियर।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Kapadia (@aadityakapadia)


बेटे का नाम के खुलासे के साथ ही तन्वी और आदित्य ने अपने बेबी की झलक भी फैंस को दिखाई। सफेद पालने में सोते समय उनका लाड़ला बेहद प्यारा लगा। बेबी के पालने को गुब्बारों और ढेर सारे सॉफ्ट टॉयज से सजाया गया था।


फैंस को तन्वी और आदित्य के बेटे का ये वीडियो और नाम काफी पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।

 

Content Writer

suman prajapati