गंगा में डुबकी लगाने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता, यूजर बोले- ''मर्डर मूवी वाले पाप धो रही हैं''

8/8/2023 12:24:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भले आज बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह खुद से जुड़े अपडेट फैंस का साथ अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में तनुश्री ने गंगा में डुबकी लगाने वाला एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद वह ट्रोल होने लग गईं।

 

 

तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मणिकर्णिका घाट के पास गंगा में डुबकी लगा रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, वाराणसी में काशी विश्वनाथ, मणिकर्णिका घाट पर पवित्र गंगा में स्नान का जादुई अनुभव। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)


यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल करने लग गए। एक यूजर ने लिखा, पाप धुल रहे हैं। दूसरे ने लिखा, पाप करने के बाद पाप धोने की कोशिश। तीसरे ने लिखा, मर्डर मूवी वाले पाप धो रही हैं।

 

तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी से साथ काफी बोल्ड सीन्स दिए थे, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आई थीं। हालांकि साल 2010 की मूवी 'अपार्टमेंट' में नजर आने के बाद वह अचानक से पर्दे से गायब हो गईं। इतना ही नहीं तनुश्री दत्ता ने अपना करियर खत्म होने के पीछे का कारण नाना पाटेकर को बताया। तनुश्री ने ये आरोप लगाया कि नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।  

Content Writer

suman prajapati