तनुश्री मामले पर अन्नू कपूर ने कहा- ''मुझे उनकी नीयत पर शक होता है''

10/6/2018 12:35:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों अपने बयान को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही है। दरअसल, तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब कई स्टार्स अपनी-अपनी राय दे रहे है। हाल ही में इस मामले पर अन्नू कपूर ने कहा कि इस मामले में अभिनेत्री को मीडिया से बातचीत करने के बदले पुलिस में शिकायत करनी चाहिए। अन्नू कपूर ने जी5 डॉक्यू-ड्रामा 'खार' के एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, "आप (तनुश्री दत्ता) सबूत लेकर आएं और इसके बाद दोषी को सजा होनी चाहिए। यह मीडिया ट्रायल क्यों? आप पुलिस के पास क्यों नहीं जा रही हैं? इससे मुझे आपके इरादों पर शक पैदा होता है।'' 

 

तनुश्री पर मानहानि का मामला

महाराष्ट्र पुलिस ने तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। उन पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खि‍लाफ आपत्त‍िजनक टिप्पणी करने का आरोप है। महाराष्ट्र के बीड जिले में कैज पुलिस ने मनसे की जिला इकाई के अध्यक्ष सुमंत दास की शि‍कायत पर ये मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने सेक्शन 500 के तहत तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का केस रजिस्टर्ड किया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News