तनीषा मुखर्जी को पैरों में बिछिया पहने देख फैंस ने उठाए शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- पूरी दुनिया जानती है कि मैं सिंगल हूं

1/7/2022 10:34:19 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने बीच किनारे से अपने पैरों की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह उंगलियों में बिछिया पहने नजर आईं थीं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गई। लोग उन्हें शादी को लेकर सवाल करने लगे कि क्या उन्होंने शादी कर ली है। अब हाल ही में तनीषा ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।


दरअसल भारत में जिन महिलाओं की शादी हो जाती है, सिर्फ वो ही बिछिया पहनती है। इसे सुहाग की निशानी माना जाता है। वहीं अविवाहित तनीषा मुखर्जी के पैरों पर बिछिया देख लोग उनकी शादी पर सवाल उठाने लगे, जिस पर एक्ट्रेस ने सफाई दी है।

 

मीडिया को दिए इंटरव्यू में तनीषा ने अपनी शादी की खबरों को खारिज करते हुए बताया कि उन्हें टो रिंग (बिछिया) पहनना पसंद है। उन्होंने सोचा कि ये उनपर अच्छा लग रहा है और इसलिए उसकी एक फोटो क्लिक कर पोस्ट कर दी। इसमें और कुछ नहीं है।


View this post on Instagram

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)

शादी की प्लानिंग को लेकर तनीषा ने स्वीकार किया कि ये उनके दिमाग में है, लेकिन उन्हें अभी तक सही लड़का नहीं मिला है। वो जब भी शादी करेंगी, दुनिया को इस बारे में बताएंगी। वो शांत स्वभाव की नहीं हैं। इसलिए उनकी शादी भी धूमधाम से होगी। पूरी दुनिया जानती है कि वो अभी सिंगल हैं। इसे अस्पष्ट रखने की कोई जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सिंगल रहकर खुश हैं।


बता दें, अजय देवगन की साली यानी तनीषा पहले अरमान कोहली को डेट कर रही थीं। लेकिन बाद में किसी वजह दोनों के रास्ते अलग हो गए। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी।  

Content Writer

suman prajapati