हमेशा बिखरे हुए बालों में नजर आने वाले तैमूर पहली बार दिखे इस लुक में, वायरल हो रही है तस्वीर

2/22/2018 10:24:35 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के लाडले तैमूर की हाल ही में सोशल साइट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। एक बार तैमूर ने अपनी क्यूटनेस और नवाबी स्वैग से खलबली मचा दी है। नन्हें तैमूर हाथ में पापा सैफ की तस्वीर पकड़े और उसे निहारते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तैमूर की अब तक की तस्वीरों में आपने उनके बालों को बिखरे हुए देखा होगा लेकिन इस तस्वीर में उनके बालों की चोटी बनी नजर आ रही है। 

तैमूर इस लुक में भी बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनसे नजरें हटाना काफी मुश्किल सा हो रहा है। तैमूर जिस मासूमियत से पापा सैफ की इस तस्वीर को देख रहे हैं उससे तो साफ है कि सैफ तैमूर की इस तस्वीर को अपने पर्सनल कलेक्शन में जरुर फ्रेम करवाना चाहेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News