28 साल की उम्र में पॉपुलर तमिल म्यूजिक कंपोजर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

5/4/2024 12:01:50 PM

मुंबई: तमिल इंडस्ट्री से हाल ही में बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि पॉपुलर तमिल म्यूजिक कंपोजर प्रवीण कुमार ने गुरुवार की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। महज 28 की उम्र में प्रवीव कुमार ने अंतिम सांस ली।  उन्हें 1 मई को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन 2 मई को सुबह 6:30 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद पूरी तमिल इंडस्ट्री में मातम छा गया।

PunjabKesari


प्रवीण कुमार किडनी से संबंधित बीमारी के चलते चेन्नई के एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में इलाज करवा रहे ते। इसके बाद में उन्हें रोयापेट्टा में ओमांदुरार जीएच में शिफ्ट किया गया। 

PunjabKesari

 

 

बता दें कि प्रवीण कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक कीबोर्ड प्लेयर के तौर पर की थी। लेकिन बाद में उन्होंने राकाधन, मेंथागु, कक्कन और बंपर जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोस्ट किया। प्रवीण ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में राकाधन के लिए म्यूजिक कंपोज किया था और अपने काम से ऑडियंस को इंप्रेस किया था हालांकि प्रवीण कुमार को मेथागु फ़िल्म से एक असल पहचान मिली थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News