नही रहे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल निर्देशक एसपी जननाथन, 61 की उम्र में ली अंतिम सांस

3/14/2021 1:51:49 PM

मुंबई. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल निर्देशक एसपी जननाथन का निधन हो गया है। एसपी जननाथन ने 61 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। एसपी जननाथन घर में बेहोश पाएंगे गए थे। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी और वे वेटिंलेटर पर थे। एसपी जननाथन के निधन के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। निर्देशक अरुमुगकुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

 


अरुमुगकुमार ने ट्वीट कर लिखा- हमारे निर्देशक एसपी जननाथन सर, जिनकी हालत गंभीर थी और अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, आज सुबह उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले। इस ट्वीट के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बहुत बड़ा झटका लगा है।


बता दें एसपी जननाथन अपनी अपकमिंग पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म लाबम में बिजी थे। एसपी जननथन ने कहा कि वे कुछ समय के लिए फिल्म एडिटिंग से ब्रेक ले रहे हैं और लंच के लिए घर जा रहे हैं। जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी टीम के सदस्य उनके घर पहुंचे और देखा कि एसपी जननथन फ्लोर पर बेहोश पड़े हैं। फिल्म लाबम में एक्टर विजय सेतुपति और श्रुति हासन मुख्य किरदार में हैं। एसपी जननथन ने 2003 में तमिल फिल्म इयारकई से डेब्यू किया थाl इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl 

 

 

Content Writer

Parminder Kaur