नहीं रहे दिग्गज एक्टर विवेक, कोविड वैक्सीन लेने के 1 दिन बाद हार्ट अटैक आने पर अस्‍पताल में हुए थे भर्ती

4/17/2021 9:30:19 AM

मुंबई: तमिल के कॉमेडियन एक्टर और पद्मश्री से सम्मानित विवेक का शनिवारसुबह चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया। हाॅस्पिटल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे एक्टर ने अंतिम सांस लीष अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर पहुंचा है।रिपोर्ट के मुताबिक विवेक को शुक्रवार के दिन दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें वाडापलानी के SIMS अस्पताल एडमिट करवा दिया गया था।

उनकी पत्नी और बेटी एक्टर को हाॅस्पिटल लेकर पहुंची थी।  एडमिट के बाद पूरी मेडिकल चेकअप में यह बात सामने आई कि उनके दिल में खून पहुंचाने वाले ब्लड वैसेल ब्लॉक हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें डॉक्टर्स से ECMO ट्रीटमेंट मिल रहा था। वह ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में थे।

डॉक्टरों के मुताबिक सीने में दर्द की शिकायत के बाद विवेक को शुक्रवार सुबह 11 बजे अस्पताल में लाया गया था, जबकि दर्द से वह अपने घर पर ही बेहोश हो गए थे। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से लेफ्ट कोरोनरी ब्लड वैसेल में 100% ब्लॉक हो गया था। 

हार्ट अटौक आने से 1 दिन पहले लगवाई थी कोविड वैक्सीन

गुरुवार के दिन विवेकानंद को ओएमंदुरार के सरकारी अस्पताल में COVID-19 वैक्सीन का पहला डोज दिया गया था। विवेक ने कोरोना वैक्सीन लेने के बाद मीडिया के जरिए लोगों को यह भी बताया था कि वैक्सीन पूरी तरह सेफ है आप हॉस्पिटल जाकर इसे ले सकते हैं।

काम की बात करें तो वह एक्टर के साथ-साथ कॉमेडियन भी थे। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, अजित, विजय, माधवन और विक्रम संग काम किया था। माधवन और विक्रम संग काम किया था।
 

Content Writer

Smita Sharma