तमिल एक्टर श्रीकांत का 82 की उम्र में निधन, सुपरस्टार रजनीकांत ने जाहिर किया दुख

10/13/2021 12:09:06 PM

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री से पिछले कई महीनों से बुरी खबरें आ रही है। साउथ के कई स्टार्स इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अब तमिल एक्टर श्रीकांत का निधन हो गया है। 82 की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली है। श्रीकांत के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


एक्टर के निधन की जानकारी द आर्टिस्ट एसोसिएशन के नदीगर संगाम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। सभी स्टार्स दुख व्यक्त कर रहे हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत ने भी श्रीकांत के निधन पर दुख जाहिर किया है। एक्टर ने लिखा- मैं अपने खास दोस्त श्रीकांत के निधन से बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


बता दें श्रीकांत ने जे जयललिता के साथ फिल्म 'वेन्निरा अदई' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। श्रीकांत ने अपने 40 साल के करियर में कई फिल्मों में काम किया। एक्टर ने फिल्मों में हीरो के साथ विलेन का किरदार भी  निभाया है।

Content Writer

Parminder Kaur