तमिल एक्टर और कॉमेडियन नेल्लई शिवा का 69 की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

5/12/2021 11:46:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर नेल्लई शिवा का निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। नेल्लई ने 69 की उम्र में जिंदगी की अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

69 के नेल्लई शिवा ने शादी नहीं की थी। वह काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार आज तिरुनेलवेली में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। 


काम की बात करें तो नेल्लई को आखिरी बार तृषा के परमपदम विलायट्टू में देखा गया था, जो पिछले महीने ऑनलाइन रिलीज हुई थी। उन्होंने 1985 में पंडियाराजन निर्देशन आन पावम से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह वेट्री कोड़ी कट्टू, महाप्रभु, वेट्री कोड़ी कट्टू, कन्नुम कन्नुम, सामी, अंबे सिवम, थिरुपाची और कीरेडम जैसी फिल्मों में नजर आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News