दुखद:कैंसर से जंग हारे तमिल एक्टर आनंद कन्नन,48 की उम्र में ली अंतिम सांस
8/17/2021 11:14:36 AM
मुंबई: तमिल इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तामिल एक्टर और वीडियो जॉकी आनंद कन्नन का निधन हो गया है। आनंद कन्नन ने 48 साल की उम्र में सोमवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
आनंद कन्नन पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। आनंद कन्न के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त और निर्देशक वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।
A great friend a great human is no more!! #RIPanandakannan my deepest condolences pic.twitter.com/6MtEQGcF8q
— venkat prabhu (@vp_offl) August 16, 2021
उन्होंने एक्टर की तस्वीर शेयर कर लिखा-'एक बेहतरीन दोस्त, एक बेहतरीन इंसान अब नहीं रहा। #RIPAnandaKannan, मेरी गहरी संवेदनाएं।'
बता दें कि आनंद कन्नन ने 90 के दशक में कई लोकप्रिय तमिल शो होस्ट किए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिंगापुर वसंतम टीवी से एक्टर और होस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने सन म्यूजिक के साथ वीडियो जॉकी के तौर पर काम किया।आनंद ने ‘अधिसाया उलगम’, ‘मुल्लुम मालारम’ और वे ‘सरोजा’ जैसी फिल्मों में काम किया है।