CWG 2022: गोल्ड मेडल जीत मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत का नाम किया रोशन, तमन्ना भाटिया से लेकर अनुपम खेर ने दी बधाई

7/31/2022 11:06:36 AM

मुंबई. वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई की इस सफलता से पूरे देश में खुशी की लहर है। इस मौके पर स्टार्स ने भी मीराबाई को शुभकामनाएं दी हैं। 

 

तमन्ना भाटिया


एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने ट्वीट कर मीराबाई को बधाई दी है। तमन्ना ने लिखा- राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई हो चैंपियन मीराबाई चानू।


पलक मुच्छल


सिंगर पलक मुच्छल ने भी मीराबाई को बधाई दी है। पलक मुच्छल ने लिखा- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण। मीराबाई चानू ने महिला 49 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण जीता। आप पर गर्व है मीराबाई चानू। हमें सोना दिलाने के लिए धन्यवाद।


उर्मिला मातोंडकर


वहीं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस ने लिखा- गोल्डन गर्ल। बधाई हो मीराबाई चानू। आप पर बहुत गर्व है। बधाई हो भारत।


अनुपम खेर

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इसके अलावा एक्टर अनुपम खेर ने मीराबाई की जीत की कुछ वीडियोज शेयर कर बधाई दी हैं। अनुपम ने लिखा- 2022 की CommonwealthGames में मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का सीना चौड़ा किया है। पूरे विश्व में हमारा मान बढ़ाया है। हमें गर्वित किया है। आपकी यह जीत हम सबको और खासकर युवाओं को प्रेरणा देगी। हार्दिक बधाई। भारत माता की जय। जय हिंद। 

Content Writer

Parminder Kaur