Pics: हाथों में हाथ..ऑल ब्लैक लुक...विजय वर्मा संग डिनर डेट पर निकलीं तमन्ना भाटिया, नो मेकअप लुक में खिलीं-खिली सी दिखीं एक्ट्रेस

11/21/2023 11:38:15 AM

मुंबई: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बाॅलीवुड सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। जब से दोनों ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की है तब ये ही वे  कपल गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों को कई बार पार्टीज या इवेंट में साथ स्पाॅट किया गया है। वहीं अब एक बार फिर इस कपल को एक-साथ देखा गया। देर रात कपल डिनर डेट पर निकला तो पैपराजी ने उन्हें कैमरों में कैद कर लिया।

 

अब कपल की  तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों ही ब्लैक लुक में दिखे।

लुक की बात करें तो तमन्ना ने ब्लैक ड्रेस पेयर की थी। नो मेकअप लुक में भी हसीना खिली खिली सी दिखीं।

तमन्ना ने ग्रे स्लिंग बैग और ओपन हेयर्स से लुक को पूरा किया था। वहीं विजय वर्मा ब्लैक स्वेट शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे।

रेस्टोरेंट के बाहर दोनों एक दूजे का हाथ थामें दिखे। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

हाल ही में तमन्ना भाटिया और विजय की शादी को लेकर खबर भी सामने आई थी। खबर थी कि पेरेंट्स के दबाव के चलते तमन्ना जल्द शादी कर सकती हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma