ब्लेजर ड्रेस में तमन्ना ने बिखेरे हुस्न के जलवे, Latest तस्वीरों में दिखा दिलकश अंदाज

6/2/2019 11:04:10 AM

मुंबई: शनिवार रात मुंबई में जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियों में शिरकत की। कैटरीना कैफ, सोनम कपूर, पूजा हेगड़े समेत कई हसीनाओं ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। लेकिन जब इस इवेंट में बाहुबली ससे रातोंरात स्टार बनीं तमन्ना भाटिया ने शिरकत की तो सबकी निगाहें उन पर थम सी गईं।

इस दौरान की तस्वीरें तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरों में तमन्ना रेड कलर की ब्लेजर ड्रेस में हाॅट अवतार में दिखीं।

मिनिमल मेकअप,खुले बाल और न्यूड लिपस्टिक तमन्ना के लुक को चार-चांद लगा रहा है।

तमन्ना ने रेड आई शेडो से अपनी आखों को हाई लाइट किया था। तमन्ना ने अपने लुक को रेड हाई हील्स से कम्पलीट किया था।

तमन्ना कातिलाना अंदाज से कैमरे में पोज दे रही हैं। तमन्ना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि तमन्ना आज के समय में साउथ सिनेमा का जाना माना नाम हैं। तमन्ना की साउथ सिनेमा की फिल्में सुपरहिट रहती हैं।

तमन्ना और प्रभु देवा की जोड़ी को ऑन स्क्रीन काफी पसंद किया जाता है।

तमन्ना ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2005 में आई फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से किया था। इस फिल्म में तमन्ना समीर आफताब के साथ दिखी थीं। तमन्ना को असली फेस फिल्म 'बाहुबली' से मिला था। काम की बात करें तो तमन्ना जल्द ही फिल्म 'खामोशी' में नजर आएंगी। 

Smita Sharma