बड़े भाई के मेहंदी-संगीत में तमन्ना ने लहंगा पहनकर दिखाया ग्लैमरस लुक

7/2/2017 5:48:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस तमन्ना भाटिया के बड़े भाई आनंद भाटिया का हाल ही में संगीत और मेहंदी फंक्शन हुआ है जिसमें  तमन्ना भी मौजूद थी।

तमन्ना ने इस खुशी के मौके की कुश फोटोज सोशल साइट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।

तमन्ना फोटोज में डांस भी कर रही है। 

तमन्ना ने इस फंक्शन में पिंक और ब्लू कलर का एक डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है।

उन्होंने लहंगे के साथ हैवी ज्यूलरी भी पहनी थी। इस ड्रैस में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

उनका यह लुक फैंस को चौंका देने वाला है। आनंद भाटिया अमेरिका में डॉक्टर हैं और उनकी शादी कृतिका चौधरी से हो रही है।