शूटिंग से ब्रेक लेकर आलिया भट्ट ने की ससुराल वालों से मुलाकात, देर रात बुआ सास, देवर और ननद संग लिया डिनर डेट का मजा

6/21/2022 10:55:37 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हाॅलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय लंदन में हो रही हैं। आलिया अक्सर ही शूटिंग से ब्रेक लेकर मी टाइम एंजाॅय करती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में आलिया ने शूटिंग से ब्रेक लिया और अपने ससुराल वालों से मिलने का फैसला किया। आलिया ने लंदन में देर रात पति रणबीर कपूर की फैमिली के डिनर का मजा लिया।

PunjabKesari

इस मिनि फैमिली गैटटुगैदर की तस्वीर रणबीर के चचेरे भाई अरमान जैन ने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीर में सभी एक रेस्टोरेंट में एक टेबल के चारों ओर बैठ खाने के मजे लेते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीर में आलिया बुआ सास रीमा जैन,बहन शाहीन भट्ट,दिवंगत रितु नंदा की बेटी नताशा नंदा,अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ बैठी नजर आ रही हैं। वहीं अरमान और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा और रीमा आलिया के पीछे खड़े हैं। आउटिंग के लिए आलिया ने ऑल-ब्लैक ड्रेस और गोल्डन ईयररिंग्स पहनी थीं। जबकि शाहीन ने पिंक आउटफिट चुना था। बाकि लोग भी ब्लैक लुक में दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranbir Kapoor & Alia Bhatt ♾💕 (@ranbiralia__)

इंस्टाग्राम पर एक फैन अकाउंट के शेयर किए गए एक वीडियो में, आलिया को सैफ अली खान के साथ भी देखा गया। उनके साथ अनीसा और अरमान भी नजर आए। अरमान ने वीडियो में आलिया के गाल खींचे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

हाल ही में आलिया अपनी मां सोनी राजदान और शाहीन के साथ एक रेस्टोरेंट में लंच के लिए बाहर गई थीं। इंस्टाग्राम पर सोनी ने एक तस्वीर पोस्ट की, जब तीनों ने कैमरे के लिए पोज़ दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया नेटफ्लिक्स के ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसे एक स्पाई थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है। इसमें उनके साथ गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी हैं। इसका निर्देशन ब्रिटिश फिल्ममेकर टॉम हार्पर करेंगे। आलिया अयान मुखर्जी की‘ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय के साथ भी दिखाई देंगी। फिल्म 2डी और 3डी में 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया राॅकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News