Bigg Boss 16: बेहद खूबसूरत है बिग बाॅस 16 का घर, इस बार मेकर्स ने चुनी सर्कस थीम, बाथरूम से लेकर बेडरूम तक देख‍िए हर एक कोना

10/1/2022 2:23:54 PM


मुंबई: जिस समय का हर कोई इंतजार कर रहा है वो घड़ी बस आने ही वाली है। 1 अक्टूबर को विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' का आगाज होनो वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कई नामी स्टार्स के एंट्री कर चुके हैं। सलमान खान ने गोरी नागोरी, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम विज, निमृत कौर अहलूवालिया, सुम्बुल तौकीर खान, अब्दू रोजिक, अंकित गुप्ता, एमसी स्टैन समेत अन्य का जोरदार स्वागत किया है।

 होस्ट, शो के समय और कंटेस्टेंट्स के बारे में तो कुछ कुछ जानकारी सामने आ गई है। इन सबके बाद बात आती है कि जो देखना है वो दिखता कैसा है यानी बिग बॉस का सेट इस बार कैसे सजाया गया है। वहीं अब घर की तस्वीरें भी सामने आ गईं। इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस बार Bigg Boss 16 की थीम 'जोकर' पर है। 

घर के गार्डन एरिया को सर्कस के बैकयार्ड की तरह डिजाइन किया गया है। अट्रैक्शन के लिए यहां बड़े-बड़े स्टैच्यू लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि घर की थीम जोकर है। इसीलिए आप देखेंगे तो गेट के ऊपर लिखा भी है- वेलकम टू द सर्कस। साथ ही एक जगह बहुत बड़ा जोकर का फेस भी लगाया गया है। रेड और बेज कलर ही इस बार हाईलाइट किया गया है।

इस बार बिग बॉस 16 हाउस में 4 बेडरूम्स हैं। एक फायर रूम, दूसरा ब्लैक एंड व्हाइट रूम, तीसरा कार्ड्स रूम और चौथा विंटेज रूम है।

कंटेस्टेंट्स को अजीबो-गरीब चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कोई खतरें की घंटी होगा तो कोई सुकून की छांव।

 

'बिग बॉस 16' में हर बार की तरह इस बार भी स्वीमिंग पूल है।


बिग बॉस 16' के घर में एंट्री करने के दौरान कंटेस्टेंट्स को जोकर के बड़े मुंह से होकर गुजरना पड़ेगा। वहीं कंफेशन रूम में जाने का रास्ता भी काफी इंट्रस्टिंग बनाया गया है।

बिग बॉस 16 में इस बार कैप्टन रूम भी बहुत आलीशान बनाया गया है। यहां राउंड बेड के साथ-साथ कई लग्जरी फैसिलिटीज होंगी और जकूची भी होगा। इसका इस्तेमाल कोई और घरवाला नहीं कर पाएगा। इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र-मौत का कुंआ। यहां बताया जा रहा है कि खतरनाक टास्क कराए जा सकते हैं या फिर ये एविक्शन से जुड़ा हो सकता है।

बिग बॉस को इस पूरे सर्कस का रिंग मास्टर बताया गया है। प्रोमो में भी बताया गया है कि बिग बॉस इस बार खुद खेलेंगे।

Content Writer

Smita Sharma