''द कश्मीर फाइल्स'' की रिलीज़ से पहले इन तथ्यों पर डाले एक नज़र

12/29/2021 1:01:54 PM

नई दिल्ली। बहुचर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा  का विषय बनी हुई है। साथ ही, फ़िल्म के दिलचस्प विषय ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। लेकिन क्या आप कश्मीर में हुई इन निम्नलिखित घटनाओं से वाकिफ़ रखते है? आइए इन रोचक तथ्यों पर एक नज़र डालते हैं:

कश्मीर में इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा वर्ष 1986-1996 में 208 मंदिरों को नष्ट किया गया था। साथ ही, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद आग में 32 स्कूल बिल्डिंग्स को नष्ट कर दिया गया था।

रंगरेथ इंडस्ट्रियल ईस्टेट - कश्मीर की सिलिकॉन वैली - सॉफ्टवेयर बिजनेस हब पूरी तरह से बंद हो गए जिसे आज ए घोस्ट टाउन के नाम से जाना जाता है। वही, 2015 और मार्च 2018 के बीच हुए मुठभेड़ों के दौरान 105 घर नष्ट हो गए थे।

कश्मीरी हिंदू लीडर 'पंडित टीका लाल टपलू' की पहली बड़ी हत्या के कारण पलायन का सिलसिला शुरू हुआ और इसे कश्मीरी हिंदुओं द्वारा 'शहीद दिवस' के रूप में भी याद किया जाता है। आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट के अनुसार, कश्मीर में वर्तमान में 800 से 900 से अधिक मॉन्यूमेंट्स और हेरिटेज बिल्डिंग्स असुरक्षित हैं। सिर्फ यही नहीं, महाराजगंज, श्रीनगर से 150 साल पुराने एक औषधालय - जिसे आर्काइव्स, आर्कियोलॉजी और म्यूज़ियम डिपार्टमेंट द्वारा हेरिटेज बिल्डिंग घोषित किया गया था उसे ध्वस्त कर दिया गया था।

विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, इस ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर जैसे अभिनेताओं की तारकीय भूमिका है।

ज़ी स्टूडियोज़ और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित, विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' 26 जनवरी, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News