अपने क्लासमेट्स के साथ दिखे नन्हें तैमूर, मम्मी करीना ने शेयर की तस्वीर

6/24/2018 3:27:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर प्ले स्कूल जाने लगे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है। 


तस्वीर में नन्हें तैमूर अपने प्ले स्कूल के क्लासमेट्स के साथ नजर आ रहे हैं। तैमूर मम्मी करीना की गोद में हैं और पापा सैफ भी साथ दिख रहे हैं।

उनकी तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सभी बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स पोज दे रहे हैं। 


बता दें कि बीते दिनों तैमूर मम्मी पापा के साथ छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। तीनों की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल भी हुई थीं। 

Punjab Kesari